फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर एक बार में पांच लोग ही जा सकेंगे अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी दीप चंद की अध्यक्षता में रविवार को धार्मिक स्थलों के धर्म गुरुओं एवं सम्भ्रांत लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें धार्मिक स्थलों को खोलने सम्बंधित दिशा-निर्देश दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर पूजन दर्शन, नमाज आदि के लिए एक बार में पांच व्यक्ति ही जा सकते हैं। इसके अलावा कतार में सभी व्यक्तियों के बीच कम से कम छह फुट की दूरी अनिवार्य होगी। बताया कि सभी धार्मिक स्थलों पर सैनिटाइजिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा साफ सफाई, हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य होगी। चेहरे पर मॉस्क लगाना अनिवार्य रहेगा। किसी भी धार्मिक स्थलों पर किसी भी हालत में भीड़ इकट्ठी नहीं होनी चाहिए। बताया कि सभी धार्मिक स्थलों पर स्थापित मूर्तियां या धार्मिक ग्रंथों को हाथों से स्पर्श प्रतिबंधित है। कोतवाली प्रभारी काली शंकर तिवारी ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर किसी प्रकार की कोई सभा, कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। धार्मिक स्थलों पर परिसर के बाहर सभी प्रकार की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। इस मौके पर उप निरीक्षक कमला यादव, मृत्युंजय सिंह, चन्दन भारद्वाज, मुजीबुर्रहमान, एखलाख अहमद, विजय गुल्लर, कन्हैया उपाध्याय, चंद्रबली वर्मा, गोपाल, आदम अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें