फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजनाः अब एक बार में सौ जोड़ों की ही होगी शादी, फर्जीवाड़े के बाद प्रशासन सतर्क

Wed, 07 Feb 2024 10:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के मनियर में 25 जनवरी को हुई 537 शादियों में आधे से अधिक लाभार्थी अपात्र मिले थे। विभाग ने बगैर सत्यापन के सामान भी दे दिया था। अब धांधली रोकने के लिए एक बार में अधिकतम 100 जोड़ों का विवाह ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली रोकने के लिए अब एक बार में अधिकतम 100 जोड़ों का विवाह ही कराया जाएगा। शादी से पूर्व प्रत्येक जोड़े का भैतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इस संबंध में सीडीओ ओजस्वी राज ने दिशा निर्देश जारी किया है। सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सीडीओ ने प्रत्येक दस आवेदकों के सत्यापन के लिए एक अधिकारी की तैनाती का निर्देश दिया है। 25 जनवरी को मनियर में हुई 537 शादियों में आधे से अधिक लाभार्थी अपात्र मिले थे। विभाग ने बगैर सत्यापन के सामान भी दे दिया था। सोशल मीडिया पर सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े का वीडियो वायरल होने पर मामला सामने आया। इसको देखते हुए अब नई व्यवस्था की गई है।
 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब एक बार में 100 जोड़ों की ही शादी कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक दस आवेदकों के सत्यापन के लिए एक अधिकारी की तैनाती की जाएगी, ताकि फर्जीवाड़े की गुंजाइश न रहे। - ओजस्वी राज, सीडीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें