फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, 10 और दलाल निशाने पर

Wed, 07 Feb 2024 12:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अधिकारियों और दो कर्मचारियों के साथ 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक दो एडीएओ, एक लिपिक और एक वीडिओ को निलंबित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में 25 जनवरी को मनियर इंटर कॉलेज में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है लिपिक से पूछताछ में 10 अन्य दलालों के नाम भी प्रकाश में आए हैं जिनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


मामले में दो अधिकारियों और दो कर्मचारियों के साथ 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो एडीएओ, एक लिपिक और एक वीडिओ को निलंबित किया जा चुका है। गिरफ्तार पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का वरिष्ठ सहायक के भी निलंबन की संस्तुति कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने ब्लॉकवार जांच शुरू कराई तो 537 शादियों में 240 फर्जी मिली थीं।

जांच में यह बात भी सामने आई कि योजना में विभागीय कर्मियों व दलालों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया। इस मामले में मनियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें