बलिया। हज की यात्रा पर जाने वालों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शनिवार से आरंभ होगा। हज ट्रेनर हाजी मुमताज अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश हज कमेटी से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2023 में हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का ऑनलाइन पजीकरण आरंभ हो गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी ऐसे लोग, जो हज की यात्रा पर जाने के ख्वाहिशमंद हैं, वह अपने निकटतम पोस्ट आफिस एवं जन सुविधा केंद्रों पर जाकर हज यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए मोबाइल नंबर 9415843964 पर संपर्क कर अपनी शंका का समाधान करा सकते हैं।