फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर बृहस्पतिवार की देर रात एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। बात इतनी बिगड़ गई कि मारपीट में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी वेंकटेश मउआर ने बताया कि देर रात में कस्बे कि राजकुमारी देवी 50 पत्नी राम नमी रजक को उनके परिजन इलाज के लिए लेकर आए। उसके सिर में तेज दर्द और सांस फूलने की शिकायत थी। उसका इलाज शुरु किया गया और एक इंजेक्शन फार्मासिस्ट को देने को कहा।
इंजेक्शन देने के बाद मैं कक्ष में चला गया और फार्मासिस्ट मरीज की निगरानी वहीं कर रहा था। तभी अचानक फार्मासिस्ट की आवाज आई कि सर मुझे बचाइए नहीं तो हमें मार डालेंगे। मैं ज्योंही दरवाजा खोला तो देखा कि काफी संख्या में लोग गालीगलौज देते हुए मुझे मारने का प्रयास करने लगे। मैंने दरवाजा बंदकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने के साथ ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिकित्सक ने थाने को लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए सारे कार्य ठपकर अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए। उधर, मृतक के परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चिकित्सक की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। घटना की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए।
फार्मासिस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष मलय पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती तो हम अपने संगठन के साथियों के साथ पूरे जनपद की चिकित्सक सेवाएं बंद कराएंगे। मौके पर डॉ सीपी पांडेय, डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. संगीता रॉय, गुडू मिश्रा, ओमकार सिंह, अनिता, पूनम वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें