फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बलिया में गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2023 09:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में बम विस्फोट की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस शुक्रवार को बलिया आ धमकी। मनियर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अहमदाबाद अपने साथ लेती गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में बम विस्फोट की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस शुक्रवार को बलिया आ धमकी। मनियर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अहमदाबाद अपने साथ लेती गई। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय को 25 जनवरी को एक पत्र मिला। पत्र में गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन


पत्र में गुजरात मे नौकरी करने वाले बलिया निवासी ओमप्रकाश पासवान का मोबाइल नंबर लिखा था। गुजरात पुलिस ने इस मामले में अहमदाबाद से तीन लोगों को हिरासत में लिया। चौथा साथी जिसका मोबाइल नंबर दर्ज था उसकी तलाश में गुजरात पुलिस बलिया पहुंची।

एसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर मनियर थाना के सहयोग से गुजरात पुलिस ने देवरार निवासी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ व जांच के लिए साथ में लेती गई। मनियर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक अहमदाबाद में कॉटन मिल में नौकरी करता है। उसके साथ काम करने वाले किसी साथी ने शरारत की है। जांच उपरांत पूरे मामले की जानकारी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें