फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: BJP सांसद रविंद्र कुशवाहा बोले- सपरिवार इस्लाम स्वीकार कर लें पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

Fri, 27 Jan 2023 09:36 PM IST
उत्पल कांत भाषा, बलिया

सार

रामचरित मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर समाजवाजी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार घिरते चले जा रहे हैं। अब भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने उनके बयान को लेकर टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरित मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर समाजवाजी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की खूब आलोचना हो रही है। अब भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने उनके बयान को लेकर टिप्पणी की है। सलेमपुर से भाजपा सांसद कुशवाहा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य में नैतिक बल हो तो वह तत्काल परिवार के साथ इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौर्य का हिंदू धर्म में रहकर रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है जिसे सनातन धर्म के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। कुशवाहा ने कहा कि मौर्य भाजपा का विरोध करते हुए हिंदू धर्म को लेकर फालतू टिप्पणी कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौर्य को नैतिकता के आधार पर अपनी सांसद पुत्री संघमित्रा से लोकसभा और भाजपा से तत्काल त्यागपत्र दिलवा देना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें