फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक विद्यालय ऐसा, सभी शिक्षिकाएं सेवानिवृत्त, छात्राएं शून्य

विज्ञापन
नगरा के नरही में स्थित नृसिंह स्वरुप राष्ट्रीय बालिका जूनियर हाईस्कूल जहां ताला लटका रहता है।सं
विज्ञापन
इंदरपुर। शिक्षा क्षेत्र नगरा के पंचायत नरही में स्थित नृसिंह स्वरूप राष्ट्रीय बालिका जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका से लेकर सभी शिक्षिकाएं अवकाश ग्रहण कर चुकी हैं। इस कारण स्कूल में ताला लटक रहा है। महिला टीचर नहीं होने से छात्राओं ने भी एडमिशन कराना बंद कर दिया है। बस एक परिचारक सेवा में हैं, जो विद्यालय पर रहता नहीं है।
विज्ञापन

नृसिंह स्वरूप राष्ट्रीय बालिका जूनियर हाईस्कूल की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी। शुरुआती दौर में प्रधानाध्यापिका सहित छह अध्यापिकाएं कार्यरत थीं। इस विद्यालय में 6, 7 व 8 की छात्राओं की पढ़ाई होती थी। पढ़ाई भी अच्छी हो रही थी। धीरे-धीरे शिक्षिकाएं रिटायर होती गई, जिससे स्कूल की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी होती गई। छात्राएं अपना नाम कटवा कर समीपवर्ती विद्यालय में चली गईं। उधर, सरकार की ओर से भर्तियों पर रोक लगा दिए जाने से विद्यालय में किसी शिक्षिका की नियुक्ति नहीं हो सकी। विद्यालय में 10 कमरे हैं, जो मरम्मत के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। कमरे कब ध्वस्त हो जाएंगे, कहा नहीं जा सकता।

नगरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से संचालित है। इसलिए सीधे हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। प्रबंधक को चाहिए कि विद्यालय को संचालित कराएं, अन्यथा की स्थिति में मान्यता निरस्त करने के लिए संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें