फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने की कई राउंड हवाई फायरिंग, दो नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव में रविवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से करीब 18 से 20 राउंड हवाई फायरिंग की गई। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के मुकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में पिस्टल के खोखे भी बरामद किए हैं।
ज्ञानेंद्र सिंह और मुकेश सिंह के बीच गांव की ही एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में तनातनी हो चुकी थी लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। मुकेश सिंह की ओर से जमीन पर रविवार को दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा निर्माण कार्य को रोका जाने लगा। अभी दोनों पक्षों में तकरार चल ही रहा था कि दूसरे पक्ष से असलहे से हवाई फायरिंग की जाने लगी। इससे आसपास के लोगों ने अपने घरों का दरवाजा बंद करना शुरू कर दिया। लगातार फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर काम कर रहे मजदूर सहित अन्य लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

हालांकि निर्माण कार्य स्थल के आसपास की दीवारों में लगे सीसीटीवी कैमरे में असलहे के साथ एक वीडियो वायरल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वहां की स्थिति को देखा और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद, मौके पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली और बांसडीह की फोर्स पहुंची और गांव में चक्रमण कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की ओर से मौके पर मौजूद दूसरे पक्ष और ग्रामीणों से घटना के संबंध व फायरिंग के बारे में जानकारी ली गई।
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के इस मामले में एक पक्ष को एसडीएम की ओर से कार्य कराने का आदेश मिला था। इसे रोकने और आतंक फैलाने की नीयत से दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से फायरिंग की गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। गांव में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें