हल्दी। थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पास रविवार की देर रात एक अधेड़ की मोटरसाइकिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर रविवार की देर शहर के जापलिनगंज निवासी संजय कुमार राम (48) पुत्र बिरजू राम बैरिया की ओर से आ रहे थे। गायघाट गांव के सामने अपनी मोटरसाइकिल से गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।