बलिया। दुबहड़ थाना के समीप रविवार को दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में घायल कछुआ गांव निवासी धनजी पासवान की मौत वाराणसी में उपचार के दौरान हो गई। दोस्त टिंकू पासवान का उपचार वाराणसी में चल रहा है। दूसरे बाइक पर सवार मिथलेश की हालत ठीक है। मौत की सूचना परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
कछुआ गांव निवासी धनजी दोस्त टिन्कू संग दुबहर बाजार कर वापस बाइक से घर लौट रहे थे, अचानक थाने के सामने सड़क पर लगाए गए लोहे के डिवाइडर से बचने के दौरान दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें धनजी व टिंकू व दूसरी बाइक पर सवार मिथलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। धनजी पासवान की मौत वाराणसी में उपचार कराने के दौरान हो गई। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया लाया। वहीं, टिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है।