फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन विवाद में चले ईंट पत्थर, आधा दर्जन चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के माल्देपुर गांव में सोमवार की सुबह डीह की जमीन को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से ईंट पत्थर, लाठी डंडे चले।
विज्ञापन

इसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी रोहन राकेश दलबल के साथ पहुंचे। मामले को शांत करवाने के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर संबंधित धारा में चालान कर दिया।
माल्देपुर गांव निवासी जितेन्द्र राय व अजय राय के बीच काफी दिनों से डीह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, सुबह में कहासुनी होते-होते मारपीट हो गई, देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठीडंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें