फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक माह में एक निरीक्षक, 3 एसआई और 12 जवान हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही कांड के बाद पुलिस अधिकारियों की सख्ती लगातार बनी हुई है। पिछले एक माह में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जनता के साथ दुर्व्यवहार करने और जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल करने के अलावा कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में एक निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, 12 जवानों को निलंबित किया है। डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देश पर सभी थानों पर जनता से रिश्वत या किसी तरह का गिफ्ट न लेने एसपी द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के बाद दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

000


केस 1 :
नवरात्र व दशहरा त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों व जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने सात अक्तूबर को वीडियो कॉलिंग के जरिये सभी की ड्यूटी चेक की। इस दौरान सिकंदरपुर थाने के उपनिरीक्षक श्रवण सिंह, उभांव थाने के मुख्य आरक्षी राजेश राम, शिव प्रवेश पांडेय और आरक्षी पंकज कुमार गायब मिले। चारों को लाइन हाजिर कर दिया।

000
केस 2 :
हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी व रामगढ़ दशहरा मेले में चाकूबाजी व मारपीट मामले में कार्रवाई न करने की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई और लापरवाही की गई। इस मामले में एसपी ने निरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, जापलिंगंज चौकी प्रभारी को चोरी के मामले में उच्चाधिकारी को जानकारी न देने पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन

000

केस 3 :
सदर कोतवाल क्षेत्र के सिविल लाइन क्षेत्र में 17 अक्तूबर को ई- रिक्शा एक शोरूम में अनियंत्रित होकर घुसने के मामले में शोरूम मालिक द्वारा सुलह करने के बावजूद जवान द्वारा ई-रिक्शा छोड़ने के बदले पैसा लेने के मामले में शिकायत मिलने पर एसपी ने आशीष सैनी सहित दो जवानों को निलंबित कर दिया।
000

केस 4 :
भीमपुरा थाने पर तैनात प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी व आरक्षी रामसागर निषाद को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर आम जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल करने व कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप लगा था।

000
शासन व मुख्यालय के निर्देशों को सभी अधिकारियों व जवानों को अवगत करा दिया गया है। जीरो टॉलरेंस नीति व जनहित में काम करना पहली प्राथमिकता है। लापरवाही व अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है। - विक्रांत वीर एसपी, बलिया
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें