भरौली। शनिवार दोपहर ढाई बजे भरौली में बिजली गिरने से काम कर रहे एक राजमिस्त्री की मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए। बिजली की चमक इतनी तेज थी 100 मीटर के क्षेत्रफल मे आसमान लाल हो गया था ।
भरौली के ही दो सगे भाइ सेराज (22) और धन्नू (24) पुत्र माजिद गाव मे ही दीवाल जोड़ रहे थे। तभी बिजली गिरी और सभी घायल हो गए। सेराज की बक्सर के निजी चिकित्सालय मे इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दूसरे का घर पर ही इलाज चल रहा है। तीसरा युवक विजय राम पुत्र झारखंडेय राम ग्राम गोबिन्दपुर भी मजदूरी कर रहा था। उसे भी झटका लगा जिसका उपचार बक्सर के एक निजी चिकित्सालय मे चल रहा है।