फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। चोगड़ा चिलकहर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास चोगड़ा बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे लोको पायलट की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। करीब आधे घंटे तक मृतक का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। जिसकी वजह से आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरहा निवासी जन्मेजय वर्मा (25) चोगड़ा बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। ईंट भट्ठे के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार वाले भी पहुंच गए। महिलाओं का रोना देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें