फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगर पंचायतों के विकास के लिए मिले एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत मनियर और बांसडीह नगर पंचायत के विकास के लिए लगभग एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। यह धनराशि ब्याज रहित ऋण के रूप में मिली है। इससे इंटरलाकिंग और पैचिंग संबंधी कार्य कराए जाएंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत निकायों को विकास कार्यों के लिए ब्याज रहित ऋण दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में योजना के तहत मनियर नगर पंचायत के लिए 1.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। पहली किस्त में 65 लाख की धनराशि जारी की गई थी। स्वीकृत धनराशि से संबंधित ठेकेदारों ने सड़क का कार्य कराया था। मानक की अनदेखी के कारण यह सड़कें आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। कुछ रास्ते को छोड़कर अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। अब शासन की ओर से 65 लाख की शेष धनराशि और जारी की गई है। अधिशासी अधिकारी मनियर अनिल कुमार ने बताया कि शेष बची धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। जहां कार्य शेष होगा या जरूरी होगा, वहां का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें