फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बिहार से परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे थे दो भाई, हादसे में एक की गई जान; दूसरा लड़ रहा जिंदगी से जंग

Tue, 21 May 2024 11:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बिहार के पटना से एसटीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे सगे भाइयों की बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बीएचयू ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Ballia Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह-सहतवार मार्ग पर जितौरा गांव के पास बिहार के पटना से परीक्षा देकर घर लौट रहे सगे भाईयों की बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक को ग्रामीणों व पुलिस ने पीएचसी बांसडीह पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर कस्बा के न्यू मार्केट निवासी नवीन मिश्र (23) व अभिषेक मिश्र (21) पुत्र विनय मिश्र रविवार को पटना एसटीईटी की परीक्षा देने बाइक से गए थे। सोमवार को परीक्षा देने के बाद पटना से बाइक से ही पुनः वापस घर आ रहे थे। रात 10 बजे के करीब जैसे ही बांसडीह थाना क्षेत्र के जितौरा गांव के पास पहुंचे कि बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों को पीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने नवीन मिश्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल से भी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां अभिषेक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों व कस्बे के लोगों को मिली, मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें