फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 39 लाख की ठगी मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिले के कई गांव के युवकों से 39 लाख रुपये की ठगी के मामले में रविवार को बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मनोज कुमार मिश्रा उर्फ सोनू पुत्र वीरेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मई 2019 में अंबेडकर चौराहे पर संचालित मां वैष्णो टूर एंड ट्रेवेल्स द्वारा विदेश भेजने के नाम पर बलिया जिले के कई गांव के युवकों से 39 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
विज्ञापन

ठगी के शिकार युवकों का आरोप था कि अनिल यादव उर्फ सुनील यादव पुत्र रामदास यादव निवासी गौरी बाजार देवरिया एवं और कंपनी के कैशियर बांसडीह कस्बा निवासी मनीष कुमार मिश्र उर्फ सोनू पुत्र वीरेंद्र मिश्र ने विदेश भेजने के नाम पर 39 लोगो से प्रति व्यक्ति 90 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल किया। पैसे जमा कराने के बाद 29 अप्रैल 2019 को विदेश जाने के लिए फ्लाइट का टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट पर पता चला कि टिकट फर्जी है।
वहां से इनके ऑफिस फोन करने पर पता चला कि सभी नंबर बंद हैं। दो दिन बाद वापस आए तो ऑफिस बंद था। मकान मालिक से पूछने पर वे कोई जबाब नहीं दे पाये। कैशियर मनीष कुमार मिश्रा उर्फ सोनू के घर गए तो घर वालों ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। कई लोगों का पासपोर्ट अभी भी ऑफिस वालों ने रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें