फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छठे दिन अध्यक्ष के 22 और सभासद के लिए हुए 180 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे नगर निकाय के नामांकन की तिथि समाप्ति की ओर बढ़ रही वैसे-वैसे उम्मीदवारों में पर्चा दाखिल करने की तेजी आ रही है। शनिवार को दो नगर पालिकाओं और दस नगर पंचायतों में 22 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और सभासद के लिए 180 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मॉडल तहसील में तीन निकायों में अध्यक्ष के लिए आठ और सभासद के लिए 75 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अध्यक्ष के चार और सभासद पद के लिए पांच लोगों ने नाम निर्देशन पत्र की खरीद की। नगर पालिका, बलिया में अध्यक्ष पद के लिए पूर्णिमा गुप्ता, सुनील कुमार सराफ और सागर सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पर्चा दाखिल किया। जबकि सभासद पद के लिए 33 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इसके अलावा नगर पंचायत, चितबड़ागांव में नवनीत गुप्ता ऊर्फ दीपू ने बसपा से और संतोष गुप्ता, संदीप गुप्ता और मनोज ने निर्दलीय के रुप में पर्चा भरा है। जबकि सभासद के लिए 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। नगर पंचायत, रतसड़कलॉ में अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार ने निर्दल उम्मीदवार के रुप में पर्चा भरा है। जबकि सभासद के लिए 30 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के दौरान मॉडल तहसील परिसर में सुरक्षा के लिहाज से बड़े पैमाने पर पुलिस स्थानीय अभिसूचना इकाई के लोग मौजूद रहे। रसड़ा तहसील में शनिवार को नगर पालिका,रसड़ा के अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार गुप्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा। सभासद के लिए 20 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष के लिए किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। जबकि सभासद के लिए एक ने पर्चा की खरीद की। इसके अलावा नवगठित नगरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। जबकि एक ने पर्चा खरीदा। इसके अलावा सभासद पद के लिए 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया और दो लोगों ने पर्चा खरीदा। बेल्थरारोड तहसील में नगर निकाय चुनाव में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए न तो कोई नामांकन हुआ और न ही किसी पर्चा खरीदा। वहीं, विभिन्न वार्डों में सभासद के लिए छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि दो पर्चों की बिक्री हुई। नामांकन पत्र दाखिल किए जाने का सिलसिला जारी रहने से चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
बांसडीह तहसील में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के छठवें दिन शनिवार को बांसडीह तहसील में चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों व सदस्य पद के 67 उम्मीदवार ने नामांकन किया। नगर पंचायत, बांसडीह में अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी राकेश मिश्र, पूनम गुप्ता व सिंधू ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगर पंचायत, रेवती में अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी से उधारी तथा निर्दल उम्मीदवार के रुप में अभिषेक, अतुल, कुसुम व ज्योति ने नामांकन किया। सभासद के दस प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत, सहतवार में अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी अजय ने नामांकन किया। सदस्य पद के 12 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नगर पंचायत, मनियर में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी रीतू व सुभासपा की उषा देवी ने नामांकन किया। सभासद के लिये 26 नामांकन हुआ। सिकंदरपुर तहसील में नगर पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र विक्रय व नामांकन के क्रम में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय मे किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी नगर पंचायत सिकंदरपुर अरुण कुमार मिश्रा ने दी है। वहीं, सभासद पद के लिए दो नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर यादव के कार्यालय से उमीदवारों ने खरीदा। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया। वही, सभासद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी के यहां दाखिल किया। बैरिया तहसील में शनिवार को नगर पंचायत, बैरिया के अध्यक्ष पद के लिए पूनम सिंह ने निर्देलीय उम्मीदवार के तौर पर उपजिलधिकारी के न्यायालय में निर्वाचन अधिकारी आत्रेय मिश्रा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा न तो किसी ने सभासद पद के लिए नामांकन किया और न ही किसी ने अध्यक्ष अथवा सभासद पद के लिए पर्चा खरीदा। इसके पूर्व शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गायत्री देवी ने भी नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें