फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं पर पहली बार होगी हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाईलाल।
विज्ञापन
बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर इस बार कार्तिक पूर्णिमा का स्नान श्रद्धा के साथ एक खास आकर्षण का भी गवाह बनेगा। 23-24 नवंबर को गंगा तट पर होने वाले ऐतिहासिक स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की तैयारी है। नगर पालिका परिषद बलिया की ओर से पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अनुमति मिलते ही महावीर घाट से शिवपुर घाट और मुख्य स्नान क्षेत्र तक हेलिकॉप्टर से दो से तीन चक्कर लगाकर गुलाब की पंखुड़ियों और गेंदे के फूलों की वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ददरी मेला स्थित कैंप कार्यालय में जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान को यादगार बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। संबंधित विभागों को एनओसी के लिए पत्र भी भेजे गए हैं। अनुमति मिलने की उम्मीद है और आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर आसमान से पुष्पवर्षा का यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बनेगा। अनुमति मिलने के बाद निर्धारित मार्ग पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। इससे कार्तिक पूर्णिमा के ऐतिहासिक स्नान के आयोजन में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें