फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ सशक्त मोर्चा बनाने में जुटे ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2016 के विस चुनावों में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एक सशक्त मोर्चा बनाने के लिए ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल व उद्धव ठाकरे को एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी के प्रदेश के प्रभारी व सांसद संजय सिंह से हुई मुलाकात में इसका तानाबाना बुना गया है। दावा किया कि आप नेता सिंह का रुख सकारात्मक रहा है और वह भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने के लिए सिद्धांत तौर पर सहमत हैं। कहा कि मोर्चा में शामिल होने पर अंतिम निर्णय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इसके लिए वह अगले एक सप्ताह में केजरीवाल के साथ दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें संजय सिंह की मौजूदगी में अंतिम निर्णय होगा। कहा कि इसमें असदुद्दीन ओवैसी फैक्टर नगण्य है। मायने यह रख रहा है कि कैसे भाजपा को रोका जाए। भाजपा को रोकने के लिए ओवैसी व केजरीवाल भी एक मंच पर आ सकते हैं। कहा कि इस सिलसिले में उनकी पिछले दिनों शिवसेना नेता संजय राउत व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव से बातचीत हुई है। इसी परिपेक्ष्य में शिवसेना नेता संजय राउत शीघ्र ही लखनऊ आ रहे हैं। लखनऊ में राउत से इस मामले में निर्णायक बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें