फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा/ दया छपरा। सड़क हादसों में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई जबकि दो भाई घायल हो गए। सुखपुरा में पैदल बैंक जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर कार से बाइक टकराने से सगे भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

असेगा निवासी बदमिया देवी (75) बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बैंक से पैसा निकालने के लिए पैदल जा रही थी। जैसे ही वह पानी टंकी के पास पहुंची बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकत्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दयाछपरा संवाददाता के मुताबिक दोकटी थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी रितेश कुमार रजक (32) अपने सगे भाई बृजेश कुमार रजक (30 ) के साथ बाइक से बलिया के तरफ जा रहा था। जैसे ही टेंगरही हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार दोनों भाई घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा लेकिन दुबेछपरा ढाले पर टायर पंचर हो गया। वहां से कार छोड़कर सवार भाग निकले। बैरिया पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें