Ballia News: मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से बुजुर्ग के परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 257 पर मतदान करने गए एक वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चकबहाउद्दीन गांव निवासी रामबचन चौहान (65) पुत्र स्व. गणेश चौहान मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर गए हुए थे।
विज्ञापन
लाइन में खड़े होने के बाद ही उन्हें चक्कर आया और वही गिर पड़े। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।