फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क पर गिरे बराती को पीछे से आ रहे वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी-बांसडीह मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार निवासी दीनबंधु पासवान के घर से बुधवार को उनके पुत्र की बरात सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह वापसी के दौरान दीनबंधु के साढू रामाश्रय पासवान निवासी बिसहर थाना खजूरी एवं अन्य लोग पिकअप से मैरीटार जा रहे थे। बेरुआरबारी-बांसडीह मुख्य मार्ग पर देल्हुआ पावर हाउस के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राम आश्रय सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तीनों घायलों दीनबंधु पासवान निवासी मैरिटार, अनिल पासवान निवासी हरपुर और अर्जुन पासवान निवासी मैरिटार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें