चितबड़ागांव। चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सुजायत गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह गाजीपुर जिले के ताजपुर की तरफ से आ रहा एक वृद्ध साइकिल से गिरकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से कागज पर लिखा हुआ एक फोन नंबर से पता करके उसके परिजनों को सूचित करते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि फेफना थाना क्षेत्र के पियरिया गांव निवासी मैनुद्दीन (70) अपनी लड़की के ससुराल से सुबह ताजपुर से साइकिल से चला था। रोजा होने के कारण वह चितबड़ागांव सुजायत पेट्रोल पंप के पास आते ही चक्कर खाकर गिर गया और बेहोश हो गया।