फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रैक्टर से कुचल कर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। सोहांव में एनएच-31 सड़क पर बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी गांव में जैसे पहुंची मातम पसर गया। शनिवार की शाम को बसंतपुर गांव निवासी कमलेश राय (53) बाइक से भरौली की तरफ से अपने गांव बसंतपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

सोहांव विद्यालय के पास मटर लाद कर आटो रिक्शा गाजीपुर जिले के पतलगंगा जा था। आटो और बाइक से टक्कर के बाद कमलेश राय सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इसके बाद इसकी सूचना नरहीं पुलिस को दी गई। मौके पर तुरंत नरहीं थाना प्रभारी पन्नेलाल पहुंच गए तथा तुरंत ही कमलेश राय को जिला मुख्यालय लेकर निकल गए। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश राय के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें