फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 16 महिलाएं जख्मी

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी के समीप पिकप और ट्रक की टक्कर में गंगा स्नान के लिए जा रही घायल म? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरहीं। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने उजियार गंगा घाट पर जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप लक्ष्मणपुर चट्टी के आगे ट्रक से टकरा गई। इसमें 16 महिलाएं घायल हो गईं, जबकि तीन महिलाओं को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने को लेकर सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। आधी रात को शुरू हुई हल्की बारिश सुबह तक जारी रही। इसके कारण सड़क पर फिसलन हो गई। सुबह सवा आठ बजे फेफना थाना क्षेत्र के मरगूपुर गांव की महिलाएं पिकअप पर सवार होकर उजियार गंगा घाट स्नान करने जा रही थी। जैसे ही पिकअप लक्ष्मणपुर चट्टी के आगे पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चला गया।
इसके बाद चीख पुकार होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों में अहिल्या, नीलम, मालती, माला सिंह, कमली देवी, सीता, रेनू सिंह, रीमा सिंह, सुशीला सिंह, ज्ञांती देवी, अंशिका, मीरा सिंह, लक्ष्मी शामिल हैं। सभी को सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने कमली, रीमा, रेनू, अंशिका, माला, नीलम, सीता, लक्ष्मी और मालती को जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग बड़ी संख्या पर नरहीं अस्पताल पर पहुंच गए। एक अन्य घटनाक्रम में चितबड़ागांव के धर्मापुर में बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने जा रही गाजीपुर जिले की उर्मिला बोलेरो के टक्कर से घायल हो गई। इनको भी सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें