फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मृत पड़ा मिला वृद्ध मजदूर, वाहन से धक्का लगने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। खेजुरी थाना क्षेत्र के खोंचा गांव के समीप शनिवार की भोर में टहलने निकले राहगीरों ने सड़क पर मृत पड़े वृद्ध को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान सुभाष बिंद (62) निवासी सोनबरसा के रूप में की। मृतक के परिजनों के अनुसार वह सिकंदरपुर में मजदूरी का काम करता था तथा अपने गांव करीब एक सप्ताह बाद आता था। लोगों ने आशंका जताया कि रात को किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें