फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-संसद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 26 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर काजीपुरा में मंगलवार को छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि धर्मनाथ सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।  इसके बाद उन्होंने संसद के छात्रों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी पद का निर्वहन  करने के लिए अच्छी मंशा होना जरूरी है। विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार डा. जर्नादन राय ने कहा कि शपथ हर प्रकार के कार्य को बखूबी निभाने का मूल बिंदू होता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के पद पर अभिषेक यादव, उपप्रधानमंत्री राहुल यादव, न्यायाधीश भारतराज श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी ने शपथ ली। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत सिंह, रामहर्ष, हरेराम, दयाशंकर, प्रवीण, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। निदेशक सोमदत्त सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें