फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंकी सरकारी जीप, बंद रहा नगर

Wed, 25 Mar 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए उग्र अभ्यर्थियों ने बुधवार को नगर बंद कराया। सुबह नौ बजे से ही युवाओं का एक दल दूकानों को बंद कराने में जुट गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


 नाराज अभ्यर्थियों ने कृषि भवन के अंदर खड़ी भूमि संरक्षण अधिकारी की जीप को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पथराव में वाहन के शीशे टूट गए।

आंदोलित अभ्यर्थियों पर नियंत्रण के लिए नगर में पुलिस हांफती रही। शहर के चौक से पुलिस 15 अभ्यर्थियों को हिरासत में ली और बाद में छोड़ दी। नगर में बंदी को देखते हुए सुबह से ही प्रमुख बाजारों में पुलिस और पीएसी जवान तैनात रहे। जनपद के अन्य हिस्सों में भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि चयन प्रक्रिया में धांधली करते हुए अधिकतर इटावा और मैनपुरी के युवाओं का चयन किया गया है। जब से सूची सार्वजनिक हुई है, तभी से अभ्यर्थी आंदोलित हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पहले से ही बंदी का आह्वान छात्रनेताओं ने कर रखा था। इसके मद्देनजर बुधवार सुबह नगर के विभिन्न चौराहों के साथ रोडवेज और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न कार्यालयों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई।

अभ्यर्थी दोपहर बाद चौक में पहुंचे और दूकानों को बंद कराया। इसी बीच पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। आंदोलनकारियों पर नजर रखने के लिए पुलिस दोपहर तक शहर में हांफती रही।

 इसी बीच दोपहर बाद कुछ आंदोलित अभ्यर्थियों ने विकास भवन के पास स्थित कृषि भवन परिसर में भूमि संरक्षण अधिकारी की जीप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। कृषि भवन के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। घटना के बाद मौके पर एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सदर पीयूष कुमार, सीओ सिटी डीपी सिंह, एसओ चितबड़ागांव जेबी सिंह, एसओ बांसडीहरोड विनीत राय पहुंचे। तब तक युवक भाग गए थे। सीओ सिटी डीपी सिंह ने बताया कि मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें