फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में तालाबंदी कर प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन एरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सिंचाई विभाग के समस्त खंडों के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय पर तालाबंदी कर बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के मंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के प्रति पूरी तरह से उदासीन है। हमारे नौ सूत्री मांग को आज तक नहीं मानी गई, जिससे राज्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि मिनिस्ट्रियल के साथियों को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाना होगा। जिस तरह से आज हम लोगों ने तालाबंदी कर विरोध जताया है। इससे सरकार को सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार हम लोगों की मांगें नहीं मानी तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि 25 अप्रैल को हम और जोरदार तरीके से अपने आंदोलन का आगाज करेंगे।

इस मौके पर मुरलीधर सिंह, अवधेश कुमार यादव, ददन भारती, डीएन यादव, रेनू शर्मा, प्रताप नारायण उपाध्याय, विष्णुदेव सिंह, वीरेंद्र मिश्र, वीरेंद्र प्रसाद, लालजी सिंह, ओमप्रकाश गुप्त, सहजानंद उपाध्याय, राजेश कुमार, तुषार सिंह, चौधरी आनंद, रिजवान अहमद, नवीन यादव, परमेश्वर, रंजन, प्रवीण आदि ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव तथा संचालन संत कुमार सिंह ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें