राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई ने बुधवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में तालाबंदी कराया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिलाध्यक्ष सत्या सिंह के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनपदीय मंत्री ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में घोषित तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के क्रम में जनपद के कर्मचारी हड़ताल के दूसरे दिन जिला चिकित्सालय परिसर में सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध सभा कर अपना प्रतिरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के तीसरे दिन 12 अगस्त को जनपद के कर्मचारी अपनी एकजुटता प्रकट करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर अपना प्रतिरोध जताएंगे। रैली में मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडेय, अरविंद सिंह, डॉ. घनश्याम चौबे, धीरज राय, राघवेंद्र सिन्हा, रवींद्र सिंह, धीरज राय, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, देव प्रकाश सिंह, शंभू सिंह, अवनीश सिंह, फूलन राय, अभय मिश्र, मनोज शर्मा, अमरजीत सिंह, लाल बाबू यादव आदि शामिल रहे।
उधर, लक्ष्मणपुर संवाददाता के मुताबिक सोहांव विकास खंड पर राज्य कर्मचारियों ने तीन दिवसीय धरना का आयोजन किया। जिसमें पहले दिन कर्मचारियों ने तालाबंदी कर अपने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। राजेश यादव, राकेश, अनिल, सुरेंद्र, दिनेश, पप्पू, राघवेंद्र, प्रमोद, चंदन, बिंदू देवी, किरन सिंह आदि रहे। अध्यक्षता धनश्याम और संचालन आशुतोष पाठक ने किया।