फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीमांकन के पत्थर उखाड़कर कब्जा, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। श्रीकांतपुर उर्फ नारायणगढ़ में भूमि पर कब्जा और मारपीट के मामले में रेवती पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोनू गिरी ने आरोप लगाया कि जमीन का 19 जुलाई 2024 को सीमांकन हुआ था। राजस्व अधिकारियों ने पत्थर गाड़कर भूमि चिह्नित की थी। 21 जुलाई 2026 को अरविंद कुमार गिरी, अनिल गिरी, कृष्ण मुरारी गिरी और छोटेलाल गिरी ने सीमांकन पत्थर तोड़ दिया। उन्होंने जबरन भूमि पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। सोनू गिरी जान बचाकर भागे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें