फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: यूपी बोर्ड के केंद्रों की आपत्तियों का होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की जल्द ही सूची जारी हो सकती है। बोर्ड ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि वह परीक्षा केंद्रों को लेकर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण 22 नवंबर तक कर लें।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची अक्तूबर अंत तक जारी होने वाली थी, लेकिन बाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी तिथि में परिवर्तन कर दिया। विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों के अंदर सूची जारी हो जाएगी। हालांकि, आगे की तिथियों को परिषद ने स्पष्ट कर दिया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों को लेकर आने वाली आपत्तियों को प्राप्त करने और उनका निस्तारण करने के लिए 22 नवंबर तक का मौका दिया गया है।शिकायतों के निस्तारण के बाद में समिति से अनुमोदित संस्तुति बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजी जाएगी। 10 दिसंबर को बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। डीआईओएस रमेश सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए लगातार तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें