फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंडलीय सलाहकार ने सीएचसी का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/रसड़ा। अपर निदेशक स्वास्थ्य के मंडलीय सलाहकार डॉ. संजय प्रियदर्शी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर और रसड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पर कायाकल्प के असेसमेंट के तहत चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल देखा।
विज्ञापन


डॉ. प्रियदर्शी ने अस्पताल की साफ-सफाई के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। अभिलेखों को देखा तथा कागजी कमियां शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने हर्बल गार्डन, टीकाकरण, ऑपरेशन कक्ष, पैथोलॉजी, लेबर रूम का निरीक्षण किया। डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि सुविधाओं में जहां कमियां हैं, उसे पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रसड़ा में भी लेबर रूम, ओपीडी, ओटी, दन्त विभाग, लैब, ब्लड बैंक, वार्ड, औषधि वितरण, एक्स-रे अनुभाग का निरीक्षण किया। डॉ. मनीष जायसवाल, डॉ. वीएस कुशवाहा, डॉ. गुफरान अजमल, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. आमिर इम्तियाज, डॉ. शैलेश कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें