फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 11 सितंबर को रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 11 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। यह मेला आईटीआई, आवास विकास कॉलोनी हरपुर में प्रातः 10:30 बजे से लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी तिरुपति बालाजी यूनिवर्सल सर्विसेज भाग लेगी। यह कंपनी टाटा मोटर्स प्रालि के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी। शैक्षिक योग्यता इंटर आईटीआई पास और आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को 17149 रुपये का वेतन मिलेगा। कार्यस्थल अहमदाबाद, गुजरात में होगा। बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन पोर्टल के माध्यम से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें