नरही। दवा के अभाव में अनाज कारोबारी ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया। नरही गांव निवासी देवनाथ उर्फ सरल गुप्ता (65) अपने घर पर किराना की दुकान चलाते थे। वह अनाज का कारोबार करते थे। सरल गुप्ता शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज थे और उनकी दवा पांच दिनों से खत्म हो गई थी। लॉकडाउन के चलते दवा नहीं मंगा पा रहे थे। इसी बीच सोमवार की शाम को उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई तो परिजन 108 एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।