बैरिया। नगर पंचायत कार्यालय बैरिया में सोमवार को शासन से मनोनीत तीन सभासदों को नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनयन के पांच माह बाद इन सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
वर्ष 2020 के शुरुआती दिनों में ही बैरिया नगर पंचायत में तारकेश्वर प्रसाद उर्फ पहाड़ी तथा धनंजय सिंह एवं रेवती नगर पंचायत के वीरबहादुर पाल का सभासद के पद पर शासन से मनोनयन किया गया था। कोरोना के चलते इन लोगों का शपथ ग्रहण नहीं कराया जा सका था। इस बात को लेकर बैरिया के भाजपा संगठन के लोगों ने जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर से शिकायत की थी। हालात कुछ सुधरने पर सोमवार को उपरोक्त बैरिया के दो तथा रेवती नगर पंचायत के एक सभासद को नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, लिपिक आनन्द कुमार के अलावा भाजपा के रत्नेश सिंह, अश्वनी ओझा, हरिकंचन सिंह, रवि सिंह, जितेंद्र मिश्र, विजय दुबे, मार्कण्डेय सिंह, सोनू दुबे, तुलसी वर्मा, श्रीराम मिश्र, अनिल पांडेय आदि रहे।