गड़वार। जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नूरपुर की टीम ने मसहां इलेवन को चार विकेट से हरा दिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मसहां इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 62 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नूरपुर की शुरूआत बेहद आक्रामक रही। लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद नूरपुर की टीम दबाव में आ गई। नूरपुर के मु.शाद के एक ओवर में चार चौका लगाने के बाद मैच का पासा पलट गया। नूरपुर को चार विकेट से जीत मिली। मैन आफ द सीरीज व मैन आफ द मैच पुरस्कार मु.शाद को दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व खेलमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। मैच में विशिष्ट अतिथि अख्तर अंसारी रहे। अंपायर की भूमिका में सज्जाद व राशिद रहे। स्कोरर परवेज मुख्तार व आंखों देखा हाल नीतू, अभिषेक व गिरि जी ने सुनाया। इस अवसर पर पवन, इमरान, रुस्तम, फिरोज, शमशाद, सदरे आलम, राधेश्याम, राजेश मिश्रा, उमेश, रामप्रवेश, सोनू आदि मौजूद रहे।