बलिया। जनपद में बुखार के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक और डेंगू मरीज की पुष्टि हुई। एक निजी अस्पताल में डेंगू के मरीज के मिलने के बाद जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील यादव ने इसकी पुष्टी की है। जलजमाव और गंदगी के साथ ही बदलते मौसम में बुखार और डेंगू के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। घर के आसपास जलजमाव न होने देने, कूलर का पानी में कोरोसिन डालने आदि की सलाह दी जा रही है। पूरी बाजू के कपड़े पहने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की बात कही गई है।