फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन पर्ची पर ही मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में ओपीडी की ऑफलाइन पर्ची अब बंद होने वाली है। मरीजों को इलाज के लिए ऑनलाइन पर्ची बनवाना अनिवार्य होगा। मरीज अब क्यूआर कोड के माध्यम से अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके लिए पर्ची काउंटर सहित अन्य जगह पर कोड चस्पा किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद पर्ची प्राप्त करने के लिए उन्हें पर्ची काउंटर तक आना पड़ेगा और आभा हेल्थ मोबाइल एप से हुए रजिस्ट्रेशन के बाद मिले टोकन नंबर को बताते ही उन्हें तत्काल पर्ची उपलब्ध हो जाएगी। बिना मोबाइल या स्मार्ट फोन के अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए पर्ची काउंटर के पास ही अलग व्यवस्था की गई है। दो कर्मचारी मोबाइल के साथ मौजूद रहेंगे। मरीज अपने आधार कार्ड के साथ कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन कराकर टोकन नंबर और पर्ची प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें