फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी चुनाव आड़े आया सहालग के

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव में वाहनों का अधिग्रहण होने के चलते लगन में बरातियों के लिए वाहनों का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिनके घर से बरात निकलने वाली है। वाहनों की व्यवस्था करने में ट्रेवल एजेंसी वाले भी परेशान है। इस बार करीब 2570 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के शोर के बीच सहालग भी तेज है। परिवहन विभाग अधिकांश प्राइवेट वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर वाहनों के अधिग्रहण की सूचना दी है। सख्त हिदायत है कि वाहनों को कहीं बुक न किया जाए वाहनों को चुनाव के समय भेजने के लिए कहा गया है। वाहन न उपलब्ध कराने पर एफआईआर दर्ज होने के डर से वाहन स्वामी सहमे हैं। ऐसे में शादी को तैयारी में लगे लोगों को बरातियों के लिए वाहन न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने प्राइवेट गाड़ियों को चुनाव प्रसार के लिए बुक कर लिया है। उधर, जिले से पुलिस बल को दूसरे जिले में भेजने के लिए रोडवेज और अनुबंधित के अलावा निजी बसें लगाई गई हैं। नौ फरवरी से मार्च के प्रथम सप्ताह तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त है, जिनके घर शादी तय है, वे पूरी तैयारी में जुटे हैं। बरातियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो, उसके लिए वाहनों की काफी संख्या में बुकिंग भी करा ली गई है। अब ट्रेवल्स एजेंसी संचालक चुनाव का हवाला देते हुए वाहन उपलब्ध कराने से कन्नी काट रहे हैं। इनकी भी मजबूरी है कि जिन वाहन स्वामियों से वाहन बुक करने के लिए कर रहे थे, वो इंकार कर दे रहे हैं। यहां तक कि स्कूल-कॉलेज की बसें और अन्य छोटे-बड़े 2570 वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। अभी और वाहनों की प्रशासन को तलाश इससे बरातियों को ले जाने के लिए बसों का टोटा पड़ गया है।
------
25 सौ वाहनों का होगा चुनाव में प्रयोग में
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग ने छोटे-बड़े तीन हजार वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। चुनाव के लिए 670 भारी वाहन और शेष हल्के वाहनों की जरूरत है। उसके लिए निर्वाचन विभाग ने संभागीय परिवहन से वाहन उपलब्ध कराने के लिए मांग की है। अधिग्रहीत वाहन अभी कम है। इसलिए उप संभागीय विभाग हल्के वाहनों की तलाश में जुट गया है। निजी वाहन स्वामियों को भी नोटिस भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-----
फरवरी माह में हैं अधिक शादियां
जिले में तीन मार्च को मतदान है। हालांकि उस दिन लग्न नहीं है। पंडित अखिलेश उपाध्याय बताते है कि इससे पहले फरवरी माह में 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 को शादी का शुभ मुहूर्त है। विवाह का शुभ मुहूर्त होने के कारण लोगों ने पहले से ही वाहनों की बुकिंग कर रखी है। जिसके चलते दूल्हे व बरातियों को वाहनों के लिए परेशानी हो रही है।
-------
करीब 2570 वाहन स्वामियों को वाहनों के अधिग्रहण का नोटिस पुलिस के माध्यम से भेजा जा चुका है। चुनाव में करीब तीन हजार वाहनों की जरूरत होगी। इसमें जितने वाहनों की जरूरत पड़ेगी, उनका इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव में फोर्स समेत चुनाव कराने के लिए वाहनों को दूसरे जनपद भी भेजा जाएगा। इसके लिए पहले से वाहन स्वामियों को नोटिस दी जा चुकी है।
-अरुण राय, एआरटीओ, प्रशासन
------
बस का अधिग्रहण होने से लगन में बुकिंग में दिक्कत आ रही है। बसों को बुक करने के लिए आने वाले लोगों को मना कर दिया जाता है। लगन की अपेक्षा चुनाव ड्यूटी में कम किराया मिलता है। जिनके घर शादी है वे लोग ऐसे में काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

-विनय सिंह, बस मालिक।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें