फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब सड़कों पर खड़ी नहीं होंगी रोडवेेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर की जाम की समस्या प्रतिदिन जटिल होती जा रही है। इसमें भी रोडवेज वर्कशाॅप के निर्माण के कारण बसें सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। इससे हमेशा जाम की समस्या रहती है। जाम से बस स्टेशन को मुक्त करने की कवायद में परिवहन निगम जुट गया है। अब रोडवेज की बसें एक कतार में काफी संख्या में सड़क पर खड़ी नहीं होंगी। इसके लिए फिलहाल स्थल का चुनाव कर लिया गया है। अब रोडवेज की बसों को टूटे आरएम ऑफिस की खाली जमीन पर खड़ा किया जाएगा। एक या दो बसें यात्रियों को बैठने के लिए दस मिनट से अधिक ठहराव नहीं किया जाएगा।। रोडवेज बसों के सड़क पर खड़ी होने से सिविल लाइन क्षेत्र के अलावा गड़वार व चित्तू पांडेय मार्ग भी जाम हो जा रहा है। हालत यह हो रही है कि स्कूल बस भी घंटों फंसी रह जा रही हैं। इससे बच्चों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज डिपो के निर्माण होने से पूर्व बसों के वर्कशाप जीराबस्ती से संचालित करने की योजना थी लेकिन वहां तक सवारियों के पहुंचने में दिक्कत के साथ ही अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाएगा। एआरएम आफिस का संचालन वर्कशाप से किया जा रहा है। डिपो परिसर व एआरएम आफिस को मिलकर चार मंजिला अत्याधुनिक भवन का कार्य चल रहा है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल बसों को ध्वस्त खाली पड़े पुराने एआरएम कार्यालय में खड़ा किया जाएगा। एकाध बसें सड़़क पर खड़ी होकर सवारी बैठाएंगी। इनका ठहराव भी दस मिनट का होगा। आसपास जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें