फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 11 फरवरी से प्रारंभ होंगी प्रीबोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं से पहले संचालित होने वाली प्रीबोर्ड परीक्षाएं अब 11 फरवरी से प्रारंभ होकर 25 फरवरी तक चलेगी। पहले यह परीक्षा चार फरवरी से होनी थी, लेकिन बोर्ड के निर्देश पर इस स्थगित कर दिया था। हालांकि कोरोना के चलते यह बात स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा ऑफलाइन होंगी या ऑनलाइन।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के अलावा कक्षा नौ और 11 की प्रीबोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से प्रारंभ होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि कि पहले दिन यानि 11 फरवरी को हिंदी, 12 फरवरी को गृहविज्ञान और विज्ञान, इतिहास/कृषि विज्ञान और अंग्रेजी, 14 फरवरी को गणित, 17 फरवरी को अंग्रेजी, 18 फरवरी को गणित, 19फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी को कंप्यूटर और चित्रकला, 22 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा होगी। इसके अलावा 23, 24 और 25 फरवरी को भी अलग-अलग विषयों की परीक्षा होगी।
----
परीक्षा समिति की बैठक में हुआ निर्णय
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया कि प्री बोर्ड परीक्षा चार फरवरी से कराई जाएंगी। समिति के इस निर्णय से जिले के सभी राजकीय, मान्यता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को अवगत कराने के साथ ही निर्धारित तिथि से प्री बोर्ड परीक्षा कराने का निर्देश डीआईओएस द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें