फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब शराब के अवैध कारोबार पर रोक के लिए अपराधियों की मदद लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कल तक अपराधियों के पीछे दौड़ने वाली पुलिस अब अपराधियों के सामने शरणागत होती नजर आ रही है। जिले में शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने में विफल होने पर पुलिस ने अब अपराधियों की मदद लेने का निर्णय किया है। यानि जिले की पुलिसिंग अब अपराधियों के रहमोकरम के सहारे चलेगी।
विज्ञापन

इसको लेकर बृहस्पतिवार पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने इस संबंध में थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले आरोपियों की मदद से शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने का निर्देश दिया है। एसपी द्वारा अवैध शराब की बिक्री व निर्माण की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में सभी थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के आपराधिक इतिहास रखने वाले व्यक्तियों/ अवैध शराब बनाने व बिक्री वाले अभियुक्तों को थाने पर बुलाकर उनसे पूछताछ करने और अवैध शराब बनाने वाले समस्त अभियुक्तों से उनकी वर्तमान आजीविका व काम के बारे में जानकारी लेते हुए भविष्य में किसी भी अपराध को कारित नहीं करने की चेतावनी दी है। पुलिस की इस पहल से अवैध देशी शराब निर्माण व ब्रिकी पर किस हद तक रोक लग सकती है। यह कहना मुश्किल होगा। क्योंकि सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, रेवती, बैरिया, दोकटी थाना क्षेत्र में दियारे व अन्य स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निर्माण कुटिर उद्योग का रूप ले चुका है।
एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए सभसी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों की मदद लेने और प्रीाावी रोक लगाने का ननेर्दश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें