फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चौकी प्रभारी समेत चार पर कुर्की की कार्रवाई का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही वसूली कांड के फरार चल रहे इनामी आरोपियों को पकड़ने के लिए आजमगढ़ की एसओजी टीम जिले में लगातार कार्रवाई कर रही है। तत्कालीन चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राजेश प्रभाकर सहित चार के खिलाफ कोर्ट ने 82 की कार्रवाई की है, अब कुर्की होगी।
विज्ञापन

यूपी बिहार के बार्डर भरौली चौराहा पर 24 जुलाई की रात एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी वैभव कृष्ण ने छापेमारी कर नरही पुलिस की अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में थानाध्यक्ष नरही, चौकी प्रभारी कोरंटाडीह समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। मौके से अधिकारियों ने दो पुलिसकर्मी समेत 18 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि बाद में थानाध्यक्ष समेत चार अन्य भी पकड़े गए। करीब एक सप्ताह पहले एसपी विक्रांत वीर द्वारा इस मामले में फरार चल रहे तत्कालीन चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राजेश प्रभाकर सहित 15 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। ईनाम घोषित होने के बाद सिपाही दीपक मिश्र हाजिर हो चुका है। चौकी प्रभारी कोर्ट से जमानत के प्रयास में लगा हुआ है। इस बाबत आजमगढ़ एएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमे लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें