बलिया। जनपद में कोरोना की तीसरी लहर लगातार पांव पसारता जा रही है। शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब बिना कोविड रिपोर्ट के भी गंभीर मरीजों का आपरेेशन चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। जबकि पहले गाइडलाइन के अनुसार आरटीपीसीआर से कोरोना जांच कराने के बाद आपरेशन किया जा रहा था।
बता दें कि सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में पहले आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच कराकर प्रतिदिन चार से पांच आपरेशन सर्जन व हड्डी के चिकित्सकों द्वारा किए जा रहा था। लेकिन शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के भी गंभीर मरीजों का आपरेशन किया जाएगा। लेकिन कोरोना की जांच सामान्य हो या गंभीर सभी की करानी है। रिपोर्ट बाद में भी देखी जा सकती है। बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में पहले आरटीपीसीआर से जांच कराकर आपरेशन किए जा रहे थे। लेकिन अब बिना रिपोर्ट के इंतजार किए बगैर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आपरेशन किया जाएगा। ताकि मरीजों एंव उनके तीमारदारों को परेशान ना होना पड़े। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन प्राप्त हो गई है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि कोरोना की जांच सभी को करना है, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना है। पहले आपरेशन करना नितांत आवश्यक है, बाद में रिपोर्ट देखा जा सकता है। इस प्रकार अब बिना कोरोना रिपोर्ट के भी गंभीर मरीजों का आपरेशन चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।
नए मरीज मिले 35, स्वस्थ हुए 81 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जनपद में कोरोना का प्रकोप नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। आलम यह है कि जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या 1000 पार कर चुकी है। हालांकि स्वास्थ विभाग समेत सभी विभागों के सक्रियता के कारण करीब जनपद में पहली डोज शत प्रतिशत की ओर अग्रसर हो चुका है। कुछ लोग शेष बचे हुए हैं। जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा चिकित्सक पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दे रहे है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 35 लोग नए पॉजिटिव पाए गए है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1081 हो चुकी है। आज 81 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 814 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 257 है। शनिवार को 2850 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है।