बलिया। सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि इस समय कोरोना के नाम पर आम जनता को रुलाया जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि अब वे 24 अप्रैल से प्रतिदिन पूजा के बाद कोरोना से देश और कोरोना के नाम पर जनता को रुलाने वालों से भी देश को बचाने के लिए अतिरिक्त पूजा करेंगे।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि आए दिन लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन की आड़ में जगह-जगह आम आदमी को पीटा जा रहा है। कटाई के लिए निकलने वाले किसान व मजदूर पीटे जा रहे हैं। सच दिखाने वाले पत्रकार पीटे जा रहे हैं। अस्पताल में कोरोना से जूझ रहे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी आवश्यक उपकरण की मांग कर रहे हैं तो उन्हें भी दंडित किया जा रहा है। लेकिन इस समय उनकी आवाज कोई नहीं सुन रहा है। एक तरफ देश महामारी से जूझ रहा है और दूसरी ओर एक प्रदेश में पहले शपथ ग्रहण और अब मढंत्रीमंडल विस्तार ऐसे कराया गया, जैसे सबसे जरूरी काम वही हो।