फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब सरकारी स्कूल भी एसी, बच्चे पढ़ेगे स्मार्ट क्लास में

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर/बैरिया। बैरिया नगर पंचायत की ओर से एक करोड़ रुपये से पुनर्निर्मित आधुनिक वातानुकूलित कंपोजिट विद्यालय भवन का लोकार्पण रविवार को हुआ। यह जिले का पहला वातानुकूलित सरकारी स्कूल है। स्मार्ट क्लास भी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय का यह नया और आधुनिक स्वरूप देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जिले के अन्य परिषदीय (सरकारी) विद्यालयों को भी इसी तरह आधुनिक स्वरूप में कायाकल्प किया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि गरीब परिवारों के बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास और वातानुकूलित वातावरण में बैठकर उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। इसके लिए शासन स्तर पर भी पूरी पहल की जाएगी।
उन्होंने इस बेहतरीन कार्य के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी और अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ‘मंटन’ के प्रयासों की विशेष सराहना की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद परिवहन मंत्री ने फीता काटकर वातानुकूलित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री नारद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन


24 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय और बेहतर कार्य करने वाले दो दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने इन शिक्षकों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है। इस सम्मान से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें