फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में पंचायत भवन तक पहुंचेगा फ्री वाईफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएससी वाईफाई चौपाल के द्वारा दिया जा रहा सभी ग्राम पंचायतों के सरकारी भवनों को नि:शुल्क कनेक्शन
विज्ञापन

बलिया। जनपद बलिया के प्रथम चरण के नौ ब्लाको में सीएससी वाईफाई चौपाल के माध्यम से पुलिस चौकी, थानों, कोटेदार, ग्राम पंचायत भवन, प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र आदि में फ्री हाइस्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। जनपद के सीएससी जिला प्रबंधक अजय कुमार दूबे ने बताया कि ग्रामीण छेत्रों में आने वाली समस्त सरकारी संस्थाओं में भारत सरकार ने निर्देश पर नि:शुल्क कनेक्शन प्रदान किये जायेंगे। जिसमें संस्था प्रमुख को पहचान पत्र की एक कापी फोटो एवं संस्था की आइडी उपलब्ध करना होगा। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत कनेक्शन भी लिए जा सकेंगे। इसी क्रम में नवानगर ब्लाक के चैम्पियन वीएलई गजेंद्र सिंह द्वारा ब्लाक ऑफिस में सुविधा पंहुचा दी गई है। जिससे समस्त ब्लाकवासियों में ़खुशी की लहर है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बहुआयामी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें